Sunday, May 11, 2025

APPSC AE Recruitment 2025

By:   Last Updated: in: ,


अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के 166 रिक्त पदों को भरने के लिए अरुणाचल इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। यह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो राज्य सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 मई 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है।

APPSC AE Recruitment 2025

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

  • भर्ती संस्था ; अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC)
  • पद का नाम : असिस्टेंट इंजीनियर (AE)
  • कुल रिक्तियां: 166 पद
  • आवेदन मोड : ऑनलाइन
  • आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 मई 2025 (शाम 5 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 8 जून 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • भर्ती परीक्षा (यदि हो) : 27 जुलाई 2025 (रविवार)
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Mains) : 6 और 7 सितंबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट : [appsc.gov.in]

 APPSC AE 2025: रिक्तियों का विवरण

पद का नाम  /  विभाग का नाम  /  पदों की संख्या 

AE (सिविल)   /  लोक निर्माण विभाग   /  71             

AE (सिविल)  /  जल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग  / 25             

AE (सिविल)  /  ग्रामीण कार्य विभाग  /  18             

 AE (सिविल)  /  जल संसाधन विभाग  /  06             

AE (सिविल)  /  शहरी विकास  /  03             

AE (सिविल)  /  शहरी स्थानीय निकाय  /  03             

AE (सिविल)  / जल विद्युत विकास  / 10             

AE (इलेक्ट्रो-मैकेनिकल) /  जल विद्युत विकास  /  04             

AE (इलेक्ट्रिकल)  / विद्युत विभाग  /  26             

कुल पद 166     

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

शैक्षिक योग्यता:

  • संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में B.E./B.Tech डिग्री (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से) अनिवार्य है।
  • फाइनल ईयर/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे इंटरव्यू के समय तक अपनी डिग्री पास कर लें।

आयु सीमा:

  • सामान्य वर्ग : जन्म 1 जनवरी 1989 या उसके बाद हुआ हो।
  • APST वर्ग : जन्म 1 जनवरी 1984 या उसके बाद हुआ हो।
  • PwBD और सरकारी कर्मचारी नियमों के अनुसार आयु में छूट पाएंगे।

वेतनमान और भत्ते

  • पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100/- से ₹1,77,500/- का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, HRA, DA, TA सहित अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया

1. मुख्य लिखित परीक्षा

  •  जनरल पेपर (150 अंक)
  •    टेक्निकल पेपर-I (150 अंक)
  •    टेक्निकल पेपर-II (150 अंक)

2. साक्षात्कार (Viva-Voce) – 50 अंक

3. भर्ती परीक्षा (Recruitment Test) – यदि आवेदन ज्यादा हुए तो:

  •  पेपर-A: जनरल अवेयरनेस व लॉजिकल रीजनिंग (100 अंक)
  •    पेपर-B: टेक्निकल (200 अंक)
  • 4. दस्तावेज़ सत्यापन : इंटरव्यू के समय सभी आवश्यक दस्तावेज़  प्रस्तुत करने होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

 इवेंट                /.     तिथि            

अधिसूचना जारी / 9 मई 2025       

 आवेदन शुरू / 15 मई 2025      

आवेदन की अंतिम तिथि / 8 जून 2025     

भर्ती टेस्ट (यदि लागू) / 27 जुलाई 2025   

 मुख्य परीक्षा (Mains) /  6-7 सितंबर 2025 

आवेदन शुल्क

  • APST उम्मीदवारों के लिए : ₹150/-
  • अन्य उम्मीदवारों के लिए : ₹200/-
  • PwBD उम्मीदवारों के लिए : शुल्क माफ

 आवेदन कैसे करें?

1. OTR पंजीकरण: सबसे पहले OTR करें (पहली बार आवेदन करने वाले)

2. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : [appsc.gov.in]

3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

4. दस्तावेज़ अपलोड करें

   फोटो व सिग्नेचर (निर्दिष्ट साइज में)

   डिग्री प्रमाणपत्र, मार्कशीट

    मैट्रिक प्रमाणपत्र (उम्र प्रमाण हेतु)

   आरक्षण प्रमाण पत्र (APST/Divyang/अन्य)

5. शुल्क का भुगतान करें

6. आवेदन जमा करें

आधिकारिक लिंक

अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन करें](https://appsc.gov.in)


No comments:
Write comment